मैनपुरी, मई 3 -- भोगांव। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर महंगा होने का असर स्ट्रीट फूड पर दिखाई पड़ने लगा है। गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये वृद्धि के बाद नगर में खानपान महंगा होने लगा। सड़कों किनारे बिकने वाले स्ट्रीट फूड 10 से 20 रुपये तक महंगे हो गए हैं। सिलेंडर महंगा होने के 24 घंटे के अंदर सड़क किनारे लगने वाले खानपान के सामान भी महंगे हो गए हैं। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने के 24 घंटे बाद चाट, चाऊमीन, मोमोज, पिज्जा आदि फास्ट फूड महंगे हो गए। पहले 20 रुपये में आठ मोमोज देने वाले अब उसी कीमत में सिर्फ छह दे रहे हैं। वहीं, 10 का समोसा अब 12 से 15 रुपये में बिक रहा है। मसाला डोसा और पावभाजी जैसी लोकप्रिय डिशेज के दाम भी 20-20 रुपये तक बढ़ गए हैं। चाय के शौकीनों को भी झटका लगा है, क्योंकि कीमतों में 2 से 5 रुपये तक का इज...