मैनपुरी, मई 17 -- नगर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार रात खेले गए मैच में स्ट्राइकर इलेवन ने डीसीसी क्लब को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। स्ट्राइकर के खिलाड़ी अभी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। डीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 51 रन बनाए। हिलाल खान ने 15, फरहान ने 11 और इजान ने 10 रन बनाए। स्ट्राइकर इलेवन के अभी ने 3, अशरफ व दानिश ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर इलेवन ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 52 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिलेगा 2100 का इनाम बल्लेबाज अभी ने 16, साहिल ने 15 और दानिश ने 10 रन बनाए। ...