गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। जीएमएस क्रिकेट मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीआरजेपी अकादमी और स्ट्राइकर स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में स्ट्राइकर स्पोर्ट्स की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। डीआरजेपी अकादमी टीम 38.1 ओवर में 287 रन बना पाई। कप्तान आलोक शर्मा ने 124 रन की पारी खेली और शनी यादव ने 36 रन बनाए। स्ट्राइकर अकादमी की टीम ने 35.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए। पार्थ सिंह बिष्ट ने 114 रन का पारी खेली। पार्थ सिंह बिष्ट मैन ऑफ द मैच बने। यह भी पढ़ें- रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को 141 रन से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...