कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने रविवार को स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग हॉल, रिसीविंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। काउंटिंग हॉल के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतगणना टेबलों की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था...