गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायत में 23 फरवरी को हुए मतदान के लिए मतपेटियों को कृषि उत्पादन बाजार समिति पचंबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया। चारों तरफ पुलिस जवान का पहरा है। आमलोगों को भी इसके आसपास आने से प्रतिबंधित किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। परिसर को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। गेट से किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां बता दें कि तीनों नगर निकायों में 166 बूथ हैं। सोमवार सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान के बाद सभी 166 बूथों से मतपेटिकाओं को रात स्ट्रांग रुम में जमा कराया गया। यह मतपेटिका अब 27 फरवरी को मतगणना के दिन खुलेगी और जनता के फैसले को सार्वजनिक करेगी। डीसी ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रुम 24 घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.