देवघर, मई 3 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के भी बाजार के स्टोर प्रबंधक ने थाना में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सारवां थाना क्षेत्र के मडरानसारे गांव निवासी राज कुमार राणा जो वर्तमाण में नगर थाना के भी बाजार के स्टोर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। ने बताया कि कि 26 मार्च 2026 की सुबह जब वे स्टोर खोलकर एसी चालू करने का प्रयास कर रहे थे, तो एसी काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने एक इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर जांच करवाई। यह भी पढ़ें- युवक से 2500 रुपए की छिनतई, बदमाश फरारचोरी का पता लगाना जांच के दौरान पता चला कि स्टोर के बाहर लगा एसी का कॉपर पाइप और तांबे का तार गायब है। इससे स्पष्ट हुआ कि अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एसी के महत्वपूर्ण हिस्सों की चोरी कर ली है। ...