सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला, संवाददाता। गम्हरिया स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम में चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को सरायकेला जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए तांबे के दो बाल्टीनुमा और पीतल के चार ब्रास बुश बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल एक छोटा हाथी वाहन (पिकअप वैन) भी जब्त किया है।मालूम हो कि 11 मार्च की मध्य रात्रि कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टिनुमा टयूयर एवं पीतल का बना चार ब्रास बुश चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में कंपनी के गौरव राज द्वारा 12 मार्च को गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।ये हुए गिरफ्तार : अभियुक्तों में खुंटी, चौका चांडिल निवासी बजरंग कुमार महतो (21 वर्ष), सरायकेला ...