नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, का. सं.। नंद नगरी इलाके में इंस्टाग्राम पर लग्जरी वॉच स्टोर के मैसेज पर भरोसा कर घड़ी खरीदने निकले एक वकील के साथ रास्ते में लूटपाट हो गई। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने वकील की गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार कर उन्हें घायल भी कर दिया। हमले के बाद बदमाश वकील की कार से उनका आईफोन लेकर फरार हो गए। फोन कवर में बार की आईडी और आधार कार्ड भी था। घायल वकील ने खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के वेव सिटी निवासी 25 वर्षीय सैय्यद आमिर हुसैन एक लॉ फर्म में काम करते हैं। आठ फरवरी को उनके इंस्टाग्राम पर एक वॉच स्टोर पेज से संदेश आया। पेज संचालक ने उन्हें महंगी घड़ियां देखने का सुझाव दिया। एक घड़ी पसंद आने पर उन्होंने लोकेशन मांगी और 10 फरवरी की शाम वहां आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.