गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। सराय ख्वाजा क्षेत्र में बाइक सवार दो झपटमार एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, खानपुर देवली , दिल्ली निवासी पवन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाजपत नगर स्थित एप्पल कंपनी के स्टोर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उसने हाल ही में एप्पल फोन खरीदा था। 12 मार्च की देर रात वह दिल्ली-मथुरा रोड बाईपास कट, सराय ख्वाजा के पास खड़े होकर रेपिडो बाइक का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कुछ दूरी तक आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि अभी तक वह अपने स्तर पर मोबाइल तलाश कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.