गया, अप्रैल 11 -- जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए उतरी लेन के किनारे जगह जगह रखा गया स्टोन डस्ट के उड़ने से देश के अति व्यस्त इस मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। तेज पछुआ हवा चलने पर स्टोन डस्ट उड़ने लगता है। जिस कारण दिन में भी अंधेरा छा जा जाता है। फलस्वरूप वाहन चालकों को आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। इस वजह सरपट दौड़ने वाली गाड़ियों की स्पीड थम जाती है। कार, बाइक, टोटो, ऑटो आदि छोटे वाहनों को तो कुछ देर के लिए रुकना पड़ जाता है। युवा श्याम यादव, उपमुखिया अंजार सुहैन, मुखिया जानकी चौहान, मनोज यादव, किशोर मांझी आदि ने बताया कि स्टोन डस्ट उड़ने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। इन्होंने विभागीय और स्थानीय अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। बताया जाता है कि जीटी रोड चौड़ीकरण में में लगी अशोका नामक निर्माण कंपनी द्वारा जगह जगह स्टोन...