रुडकी, अप्रैल 3 -- भोगपुर स्थित बंद पड़े स्टोन क्रशर के अंदर रखे ट्रांसफार्मर से कॉपर की तार, तेल और अन्य सामान चोरी कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस को अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने भोगपुर स्थित अपना श्रीजी स्टोन क्रशर के नाम से प्लांट लगाया हुआ है। जो कोर्ट के आदेश पर बंद पड़ा हुआ है। बताया कि दो मार्च की रात चोरों ने स्टोन क्रशर में घुसकर ट्रांसफार्मर के अंदर से कॉपर की तार, तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...