बेगुसराय, मार्च 10 -- बरौनी। बरौनी व न्यू बरौनी स्टेशन पर स्थित स्टॉल संचालकों के मनमानी से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। एक तरफ तो स्टॉल संचालकों द्वारा स्टॉल की नियमित साफ सफाई में कोताही बरती जाती है दूसरी तरफ स्टॉल के सामानों को स्टॉल के बाहर यत्र-तत्र रख दिया जाता है। इस कारण प्लेटफार्म पर आने जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर जांच पड़ताल नहीं करने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, सोनपुर मंडल के डीआरएम अमित शरण ने बरौनी जंक्शन के निरीक्षण के दौरान स्टॉल संचालक को सख्त चेतावनी दी थी कि वे अपने स्टॉल से संबंधित कोई भी सामान बाहर नहीं रख स्टॉल के अंदर ही रखें लेकिन इसका कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...