बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। शुक्रवार को तहसील में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें स्टॉल लगाकर खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण, ऊर्जा निगम कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की जानकारी दी गई। अपर जिला न्यायाधीश अंकिता सिंह आदि ने स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह तेवतिया, राजेश उज्ज्वल, मीनाक्षी सिसोदिया, मोहित शर्मा, आसिफ चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...