भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की आगामी समृद्धि यात्रा के दौरान शहर के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की महत्वपूर्ण ड्रेनेज परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है। इसको लेकर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इन योजनाओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है। मेयर के पत्र और बुडको द्वारा तैयार किए गए विस्तृत प्राक्कलन के अनुसार पूरे शहर में जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना तैयार की गई है। पूर्व में मेयर की ओर से विभाग से की गई मांग के बाद बुडको के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया था। जिस पर भागलपुर में बुडको के परियोजना निदेशक सह कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन तैयार करने क...