स्टॉफ नर्स और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा कॉल्विन अस्पताल
प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल में मरीजों की जीवन रक्षा के लिए महाकुम्भ के समय ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य था कि मरीजों के बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए सभी बेड तक ऑक्सीजन की पाइन लाइन बिछाई गई थी। लेकिन 230 बेड के अस्पताल में महज 10 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई होती है। इससे मरीजों की जब सांस ऊपर-नीचे होने लगती है तब कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर का सहारा लेना पड़ता है।
ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति अस्पताल के जिन 10 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई होती है उनमें छह इमरजेंसी और चार आईसीयू के बेड है। अस्पताल में 2019 में 300 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था जबकि बेड के अनुसार 1000 एलपीएम की जरूरत थी। ऑक्सीजन की समस्या के कारण अस्पताल में 32 बेड का इमरजेंसी वार्ड समाप्त कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.