गौरीगंज, अप्रैल 21 -- अमेठी। संवाददाता जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर में अनियमितताएं पाए जाने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मंडल अवतीन्द्र कुमार मिश्र एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गई।अधिकारियों ने उर्वरक दुकानों और गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स यदुवंशी ट्रेडर्स पूरबगांव द्वारा स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं मेसर्स तिवारी ट्रेडर्स गौरीगंज के पास चालू वर्ष का स्टॉक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- उर्वरकों के...