बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल पम्प पर ईंधन नहीं मिलने के कारण एम्बुलेंस का पहिया थमने तथा मरीज की मौत के मामले में पम्प संचालक के साथ ही स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। अधिकारियों की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पेट्रोल पम्प के स्टॉक में साढ़े आठ हजार लीटर तथा करीब साढ़े चार हजार लीटर डीजल उपलब्ध था। इसके बावजूद एम्बुलेंस को पांच लीटर तेल नहीं दिया गया। शुक्रवार को इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने भी छानबीन की। अब पेट्रोल पम्प पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। साथ ही पूरे मामले में उप जिलाधिकारी (बैरिया) को भी नोटिस देकर डीएम ने जवाब मांगा है कि उनके स्तर से लापरवाही क्यों की गई?मामले सामने आने के बाद गुरुवार की शाम को मामले की जांच के लिए एसडीएम संजय कुशवाहा, डीएसओ देवमणि मिश्र, नायब तहसीलदार अनिल यादव, आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.