फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। स्टॉक मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 36.87 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाता उपलब्ध कराने का काम करता था। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आगरा के दयालबाग निवासी बंसीलाल चौधरी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि बंसीलाल अपने साथियों धर्मवीर और भानू के साथ उदयपुर गया था। वहां धर्मवीर का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया गया। इस मामले में धर्मवीर और भानू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बंसीलाल 12वीं पास है और दूध की डेयरी चलाता है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने स्...