नई दिल्ली, फरवरी 27 -- शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से भारतीय बाजार लगभग एक महीने के निचले स्तर पर आ गया। इस बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई। इससे बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल घटकर लगभग 463 लाख करोड़ रुपये रह गया। बता दें कि यह साल 2026 में तीसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।सेंसेक्स और निफ्टी में भूचाल बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़ककर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,089.46 अंक यानी 1.32 प्रतिशत तक गिरकर 81,159.15 अंक पर आ गया था। 2 फरवरी के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 82,000 के अंक से ...