आगरा, फरवरी 27 -- जनपद में पेट्रोल व डीजल गुणवत्ता युक्त व पेट्रोल पंपों पर पादर्शिता को लेकर डीएसओ ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। मानपुर नगरिया में स्थित मै. न्यौली शुगर फैक्ट्री पेट्रोल पंप पर अनुमन्यता से अधिक पेट्रोल डीजल मिलने व पेट्रोल की डेंसिटी में अंतर मिलने के बाद डीएसओ ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। कासगंज के अथैइया स्थित पेट्रोल पंप पर विस्फोटक सुरक्षा संगठन के द्वारा निर्गत किए जाने वाले लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने के संबंध में कंपनी को पत्र लिखा है। डीएसओ अरूण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जब न्यौली शुगर फैक्टी पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया तो पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन का लाइसेंस और ले आउट पंप पर उपलब्ध नहीं मिला। पेट्रोल पंप पर प्राथमिक उपचार किट भी उपलब्ध नहीं थी। पेट्रोल व डीजल के स्टाक म...