प्रयागराज, अप्रैल 16 -- गर्मी का प्रकोप शुरू होने पर जलकल विभाग ने शहर के 24 स्थानों पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम लगाए गए हैं। जलकल मुख्यालय के अधिशासी अभियंता शिवम मिश्रा के अनुसार, 11 स्थानों पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट और 13 वाटर एटीएम लगाए गए हैं। प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर तीन व पांच, जानसेनगंज चौराहा, बैरहना चौराहा काली मंदिर के पास, बाई का बाग पानी टंकी के पास, रामबाग लेबर चौराहा, सिविल लाइंस धरनास्थल, हिंदू हॉस्टल चौराहा, साउथ मलाका सब्जी मंडी, मोती महल और पानी टंकी पर टैंक टाइप्ड स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं। दारागंज जलकल कैंप कार्यालय, ताशकंद मार्ग पर लोटस अपार्टमेंट के सामने, महिला थाना के सामने, मेयोहाल पंपिंग स्टेशन, फाफामऊ जलकल कार्यालय, फाफामऊ नगर निगम कार्यालय, फाफामऊ में मुक्त विश्वविद्यालय के गेट, मम्फोडगंज आब...