मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के जीरोमाइल गोलंबर चौक के समीप गणेशपुर मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी राय को मंगलवार दोपहर बाइक सवार अपराधी ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने के बाद उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जीरोमाइल स्थित अवैध स्टैंड में वसूली वर्चस्व को लेकर गोली मारे जाने की बात लक्ष्मी ने पुलिस को बताई है। स्टैंड में वसूली करने वाले एक प्रतिद्वंद्वी का नाम भी उसने पुलिस को बताया है। बताया कि जीरोमाइल चौक के पास खड़े होकर वह एक परिचित से बात कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार अपराधी ने गोली मार दी। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि लक्ष्मी जीरोमाइल में अवैध ऑटो स्टैंड के संचालन से जुड़ा है। उसके खिलाफ रंगदारी और शराबकांड में पूर्व से मामले दर्ज हैं। हाल म...