मुरादाबाद, फरवरी 10 -- क्षेत्र के गांव कुचावली में मंगलवार को मुरादाबाद- हरिद्वार हाईवे पर स्थित स्टैंडर्ड चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा अंजली चौधरी ने मिस मुरादाबाद फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता। इसी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी ने मिसेज मुरादाबाद सेकंड रनर अप का खिताब जीता। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विक्रांत राव द्वारा दोनों को ट्रॉफी प्रदान की गई। अध्यक्ष विक्रांत रावण ने बताया पिछले 40 वर्ष से ग्रामीण क्षेत्र में उनका विद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करा रहा है, यहां से शिक्षा पाकर अनेक विद्यार्थी देश के उच्च सम्मानित पद पर सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ रवि शंकर, डॉक्टर जयंत, आशीष चौधरी, रोहित सब इंस्पेक्टर पेरा मिलिट्री, बबली शर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, निशा चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.