सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रेउसा के सेमरा गांव में बुधवार को बिजली पोल के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर किशेारी की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में अक्रोश है। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रेउसा के सेमरा गांव निवासी शम्सुद्दीन की पत्नी शेरबानों बुधवार को घर के बाहर बनी झोपड़ी के पास साफ-सफाई कर रहीं थी। पास में ही बिजली का पोल लगा है। इस बीच शेरबानो पोल के स्टे वॉयर की चपेट में आ गई। मां की चीख सुन बेटी रूमेशा (13) दौड़ी मां को बचाने में रूमेशा भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे देख आसपास के लोगों ने किसी तरह बिजली कटवाई। आसपास के लोगों की मदद से कियी तरीह मां- बेटी को...