सुल्तानपुर, जून 17 -- भदैंया। भदैया क्षेत्र के बेलामोहन गांव निवासी हरिकेश धुरिया की भैंस बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर चारा चरते हुए सरकारी नलकूप के पास पहुंच गई। नलकूप के बगल में लगे बिजली के लोहे के खंभे के स्टे रॉड में बरसात के कारण करंट उतर आया था। जैसे ही भैंस स्टे रॉड के पास पहुंची, वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...