हरदोई, जून 13 -- संडीला। कस्बे के मोहल्ला मंडई निवासी नजीब अख्तर और जावेद अख्तर ने मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजकर भूमि विवाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बताया, उनके पिता शौकत अली के पक्ष में ग्राम मलकाना की भूमि का पट्टा डीएम ने किया था। चकबंदी के दौरान शौकत अली की मौत हो गई। आरोप है कि जमाल अहमद के पिता खलील अहमद ने कथित रूप से जालसाजी कर उनके पिता की वरासत अपने नाम दर्ज करा ली। बाद में खलील अहमद की मौत के बाद उक्त भूमि पर जमाल अहमद का नाम दर्ज हो गया। नजीब अख्तर ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने एसडीएम न्यायालय में नजीब अख्तर बनाम जमाल अहमद आदि वाद दायर किया था। उप जिलाधिकारी ने 29 जुलाई 2025 को स्थगन आदेश जारी किया था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस आदेश की जानकारी जमाल अहमद को भी थी...