भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर औराई पुलिस ने ढोढ़वा निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आरोपितों पर जमीन पर कोर्ट का स्टे होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का आरोप है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी लालजी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। कहा कि एक जनवरी 2025 की रात आठ बजे आरोपितों ने साजिश करके उनकी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। बेटे संदीप तिवारी ने यूपी-112 को सूचित किया। उसके बाद पुलिस के जवानों संग निर्माण स्थल पर गया। आरोपितों ने वहां पर बेटे को गालियां देते हुए मारा-पीटा। इतना ही नहीं, जिस झोले में जमीन के कागजात एवं 13 सौ रुपया था, उसे छीन लिया। बेटे को बुरी तरह से पीटने के कारण सीएचसी में इलाज को भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल ज्ञानपुर र...