उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव। बीघापुर तहसील के गनेशी खेड़ा गांव निवासी वृद्ध राजेंद्र पाल सिंह की भूमि (खाता सं. 16, गाटा सं. 19) पर वैध रूप से गोदाम और दुकानें निर्मित हैं। वह इसी परिसर में निवास करते हैं। पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि गांव का ही शिव प्रकाश सिंह अपनी गुंडई और दबंगई के बल पर उनकी दुकानों पर अवैध कब्जा कर रहा है। जब बुजुर्ग इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। इस गंभीर प्रकरण में पीड़ित ने सिविल जज के न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद आरोपी कब्जा कर रहे हैं। अब पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...