समस्तीपुर, फरवरी 19 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से ऑपरेशन आहट के तहत सात नाबालिग का रेस्क्यू किया गया। वहीं इस दौरान एक बाल तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ के एएसआई शशिकांत तिवारी, सीटी विनय कुमार, सीआईबी के सहायक उपनिरीक्षक आकाश रंजन व जीआरपी के गौरव कुमार एवं एभीए के सहायक परियोजना अधिकारी शिव पूजन कुमार संयुक्त रूप से समस्तीपुर परिक्षेत्र में मानव तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मुसाफिर खाना के निकट कुछ बच्चे डरे सहमे बैठे थे। संदेह के आधार पर पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आलू के खेत में मजदूरी करने के लिये उन्हें जालंधर ले जाया जा रहा है। इसी बीच वहां से भाग रहे एक मानव तस्कर को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सातो...