कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेंट्रल स्टेशन से दो साल की बच्ची को अगवा किए जाने के बाद गुरुवार को महिला और दो बेटियों के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक बहन नेत्रहीन है। जीआरपी ने टीम गठित की और 100 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आठ घंटे में ही तीनों को सीपीसी कॉलोनी की तरफ से खोज निकाला। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार को ग्राम बैकुंठा, बहराइच निवासी राजू ने थाने में सूचना दी कि उसकी 55 साल की मां व पांच (नेत्रहीन) और तीन साल की दो बहनें खजुराहो से कानपुर सेंट्रल तक ट्रेन से आईं थीं। सेंट्रल स्टेशन पर उतरने के दौरान मां व बहनें लापता हो गईं। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो आउटर क्षेत्र में सीपीसी कॉलोनी की तरफ एक महिला, दो बच्चों के साथ परेशान घूमती दिखी। तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.