स्टेशन से मोबाइल चुराने वाले गैंग के 8 गुर्गे गिरफ्तार
रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के आठ गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पांच मई को जीआरपी में दर्ज शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच के बाद चोरों का पता चला। कैमरों की जांच में एक नाबालिग को प्लेटफॉर्म तीन से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्टेशन परिसर में कई लोगों के फोन चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों को बुधवार जीआरपी को सौंप दिया गया। इस आधार पर उपनिरीक्षक सूरज पांडे के नेतृत्व में पुंदाग, कटहल मोड़ इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से करीब साढ़े तीन लाख मूल्य के नौ मोबाइल बरामद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.