किशनगंज, मार्च 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ठाकुरगंज स्टेशन से जिलेबिया मोड़ तक की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण की मांग अब तेज होती जा रही है। नगर में लगातार बढ़ते वाहनों और ट्रैफिक दबाव के कारण इस सड़क पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि इस सड़क से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया, टेंपो, ई-रिक्शा तथा मालवाहक वाहन गुजरते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यह सड़क अब काफी संकरी प्रतीत होने लगी है। व्यस्त समय में यहां जाम की समस्या आम हो गई है, जिससे राहगीरों, छात्रों और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसी सड़क पर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, भ...