जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड की दुकानों को तोड़ने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग गुरुवार को बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। इससे पूर्व बुधवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत अन्य रेल कर्मचारियों ने स्टेशन रोड का निरीक्षण किया जबकि शाम में माइकिंग करने की तैयारी है। बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन विकास योजना के लिए रेलवे को जमीन चाहिए। इससे स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड के 32 लीजधारी दुकानदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया था। लेकिन दुकानदार नहीं हटे और 16 जनवरी को रेलवे ने बुलडोजर से 16 दुकानों को तोड़ दिया अन्य 16 दुकान हाईकोर्ट में अर्जी देने से बच गए थे। लेकिन हाई कोर्ट से भी दुकानदारों को 18 फरवरी तक जमीन रेलवे के सुपुर्द करने का आदेश हुआ था। लेकिन दुकानदारों ने हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.