जमशेदपुर, मार्च 9 -- टाटानगर स्टेशन और ट्रेनों में किन्नरों व भिखारियों का प्रवेश पूरी तरह रोकने का आदेश चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने दिया है। रविवार सुबह स्टेशन निरीक्षण के दौरान एर्नाकुलम एक्सप्रेस के समय प्लेटफॉर्म पर किन्नरों को देखकर डीआरएम ने यह सख्त निर्देश दिया। मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पी.एस. कुट्टी, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी सहित अन्य अधिकारी इस निरीक्षण में मौजूद थे। यात्रियों की ओर से ट्रेनों में किन्नरों द्वारा परेशान करने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। डीआरएम ने आरपीएफ को अभियान चलाकर किन्नरों को स्टेशन परिसर और ट्रेनों से दूर रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा, यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए बर्मामाइंस गेट पर रेलवे इंक्वायरी (पूछताछ केंद्र) खोलने का आदेश दिया गया। बर्मामाइंस गेट से यात्रियों की संख्या बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.