मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड से बुधवार दोपहर एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। वह शिवहर जिला के पिपराही थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। उस पर स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से गैस सिलेंडर और पानी की बोतल चोरी करने का आरोप है। स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार ने उसे पकड़ पकड़ा व उसकी पिटाई की दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, उससे नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित के नाम-पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.