रांची, अप्रैल 13 -- रांची। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम का सघन अभियान जारी है। सोमवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से रांची रेलवे स्टेशन रोड और अरगोड़ा चौक के आसपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कई ठेले-खोमचे जब्त भी किए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि वे भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...