जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के पास सड़क चौड़ीकरण का काम रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार को शुरू कर दिया। अभी मेन रोड से क्वार्टर और कार्यालय के मलबा का समतल किया जा रहा है। दूसरी ओर, स्टेशन के दूसरे क्षोर पर पार्किंग के लिए भी जमीन समतल कर हो रहा है। बताया जाता है कि, स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत हर तरफ छिटपुट काम चल रहा है। रेलवे के अनुसार, स्टेशन पर काम शुरू करने से पूर्व बाहरी संसाधनों को दुरुस्त किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...