उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता शहर की मुख्य स्टेशन रोड पर बढ़ती वाहन सवारों की अराजकता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने फोर्स के साथ टाउन हॉल के सामने कई रिक्रूट सिपाहियों के साथ चेकिंग लगाकर तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, व हाई स्पीड गाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में लगभग तीन दर्जन वाहनों का चालान किया गया है।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को कुछ स्थानीय नागरिकों ने यह बताया था कि स्टेशन रोड पर तमाम युवक यातायात नियमों का खुला उल्लंघन करके लोगों की जान को खतरा में डालते हैं। इसके अलावा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बहुत तेज गति से गाड़ी भगाते हैं। जिससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत के बाद एसपी विनय कुमार सिंह ने आज कोतवाली के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार को उप निरीक...