गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर में व्यस्ततम स्टेशन रोड पर वर्षों से बरसात और हल्की बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। यह नाला जिला अस्पताल से पांडेय तालाब तक बनना है। लोहिया धर्मशाला से जिला अस्पताल तक पानी भर जाने से राहगीरों, मरीजों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। हालांकि फोरलेन बनने के बाद से यहां नाला बनाने की मांग वर्षों से उठ रही है। अब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब तीन सौ मीटर करीब 37 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का प्रस्तावित है। छेदीपुरवा वार्ड के सभासद प्रकाश आर्य हीरु का कहना है कि नाले का निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब खोदाई शुरु हो गई है। इससे मेडिकल कालेज समेत आसपास के दुकानदारों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी और फोरलेन पर जलभराव से निजात मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.