मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेशन रोड स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में शुक्रवार को भजन-कीर्तन हुआ। मौके पर मंदिर के प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसका आयोजन महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के संरक्षक लाल बाबू सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर सोहन प्रसाद सिंह, उमेश नारायण सिंह, नारायण सिंह, संस्थान के संस्थापक प्रेम कुमार सिंह, अरुण सिंह, संजीव कुमार सिंह, केपी सिंह, दिनेश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...