मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दिल्ली की तर्ज पर शहर के गंदे स्थान को 'कचरा के अनूठे पार्क' से संवारा जाएगा। इसकी शुरुआत स्टेशन रोड से हो रही है। निगम गेट के पास खाली जगह पर बेकार व खराब टायरों का गमला बना कर पौधरोपण किया जा रहा है। पहले यहां एक दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानों का कब्जा था।स्वच्छता सर्वेक्षण के टूल किट के तहत निगम ने यह पहल की है। सहायक स्वच्छता अधिकारी गौरव नारायण के मुताबिक स्टेशन रोड के बाद शहर के अन्य इलाकों में भी यह काम होगा। खासकर सड़कों से कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटाते हुए संबंधित जगहों को आकर्षक रूप दिया जाएगा।स्वच्छता सर्वेक्षण या सिटीज 2.0 व अन्य योजनाओं के तहत शहर की सड़कों को कचरा मुक्त करना है। इसको देखते हुए विभिन्न इलाकों में गंदे या अतिक्रमित स्थान पर कचरे के पार्क से हालात बेहतर होंगे। द...