वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाबतपुर स्टेशन के रेल कर्मचारियों की सूझबूझ से बुधवार रात एकात्मता एक्सप्रेस से गिरे बच्चे को नई जिंदगी मिली। उनकी तत्परता से वह ट्रेन की चपेट में आने से बच गया। बच्चे के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलते ही वे सारा काम रोक 'अनहोनी' टालने में जुट गए। परिस्थितियां ऐसी थीं कि 'कुछ भी' हो सकता था। बहरहाल, उनके हाथ में सिर्फ प्रयास था। इसका फल उन्हें मिला। ट्रेन से गिरा बच्चा सही-सलामत परिजनों के पास पहुंच गया। एकबारगी वे उसके जीवित रहने की सारी उम्मीद खो चुके थे। उसे जिंदा देख उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा-'रेल कर्मचारियों ने भगवान बनकर उनके बेटे की जान बचाई।' यह भी पढ़ें- एकात्मता एक्सप्रेस से गिरा मासूम, दो ट्रेनों को रोककर वापस लाया गयाबच्चे की स्थिति अलीनगर बिछड़ी गांव (च...