प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुंडेरा निवासी रेलवे के एक स्टेशन मास्टर की पत्नी ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में फंदे से लटकता शव मिला। घटना का कारण परिजन नहीं बता सके। पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।मुंडेरा धूमनगंज निवासी प्रकाश चंद्र यादव रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और वर्तमान में सैयद सरावा स्टेशन पर तैनात हैं। उनकी 47 वर्षीय पत्नी रीता यादव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति ड्यूटी पर गए थे, जबकि 21 वर्षीय बेटा विनीत घर में सो रहा था। घरवालों के मुताबिक सुबह सब कुछ ठीक था। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी रीता ने भोजन बनाया और पति प्रकाश चंद्र भोजन कर ड्यूटी पर गए। परिवार में बेटा विनीत और बेटी शानू हैं। बेटी की शादी लखनऊ में हुई है। रीता यादव राजापुर...