रुडकी, मार्च 27 -- रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर और इलेक्ट्रीशियन के बीच बिजली चोरी को लेकर गाली गलौज और मारपीट हो गई। इससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने दोनों में बीच-बचाव कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि गुरुवार देर शाम स्टेशन मास्टर आदित्य भारद्वाज और रेलवे के इलेक्ट्रीशियन जय कुमार के बीच बिजली चोरी को लेकर नोकझोंक हो गई। इलेक्ट्रीशियन का आरोप था कि स्टेशन मास्टर अपने किराये के आवास में बिजली चोरी कर रहे हैं। इसका विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...