जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के डांगुवापोसी में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की केन्द्रीय उपाध्यक्ष अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नई मंडल कमेटी का गठन किया गया। अविनाश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष आरके यादव बने हैं जबकि अन्य पद पर भी आपसी सहमति से पदाधिकारी का चयन किया गया है। इसमें रेणुका कुमारी, मनोज कुमार, बीएच श्रीनीवास राव, चंदन कुमार, कमलेश कुमार, पल्लव कुमार,संजीत कुमार सिंह, बीपीन कुमार, अनील कुमार व अन्य शामिल हैं। बैठक में लगभग 40 स्टेशन मास्टरों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...