समस्तीपुर, जून 5 -- रोसड़ा। रुसेरा घाट (रोसड़ा) रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 13 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जीआरपी एएसआई श्रवण कुमार यादव ने बताया कि धराया आरोपी सिंघिया थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी रणधीर सहनी का पुत्र रजनीकांत सहनी है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी लुधियाना से शराब लेकर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी पुलिस ने उक्त आरोपी की संदग्धि गतिविधि को देख उसे रोका व उसकी तालाशी ली। तालाशी के दौरान आरोपी के ट्रॉली बैग से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई। जब्त की गयी कुल शराब साढ़े तेरह लीटर बतायी गयी है। यह भी पढ़ें- बरहड़वा: 100 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार जीआरपी पुलिस ने बताया कि धराये धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...