मोतिहारी, अप्रैल 1 -- रक्सौल। रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार को रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में की गई, जिससे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए उत्पन्न अफरा-तफरी की स्थिति पर काबू पाया जा सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों ने कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में अभद्र व्यवहार और शोर-शराबा किए जाने की शिकायत की। आरोपियों की हरकतों से यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख रेल पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...