रायबरेली, दिसम्बर 2 -- रायबरेली। लोको पापलट के संघ ने मंगलवार को स्थानीय स्टेशन पर प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने भूखे पेट ट्रेन का संचालन कर विरोध जताया। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएसन के केन्द्रीय नेतृत्व में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इस मौके पर मंत्री डीके शुक्ला, ओत तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, कमल चंद्र, सौरभ सिंह, अनिल शिवहरे, प्रदीप यादव, राजेश पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...