अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में पहल करते हुए रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत प्रयागराज मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों में अलीगढ़ भी शामिल है, जहां यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुलभ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के मार्गदर्शन में मोबाइल चार्जिंग कियोस्क की आपूर्ति, स्थापना, संचालन व अनुरक्षण के लिए पांच वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया है। यह अनुबंध 13 मार्च से 12 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा। परियोजना के तहत 10 स्टेशनों पर कुल 124 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिनमें अलीगढ़ स्टेशन पर भी पर्याप्त संख्या में क...