जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के स्टॉल संचालक यात्रियों से बोतलबंद पानी व अन्य खाद्य सामग्री पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसे लेते हैं। इसका खुलासा रेलवे की शिकायत पुस्तिका में दर्ज शिकायत से हुआ। बताते हैं कि विगत 7 अप्रैल को एक यात्री ने प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित स्टॉल के खिलाफ स्टेशन पुस्तिका में शिकायत दर्ज कराई है। जानकार बताते हैं, पानी, शीतल पेय, ब्रेड, बिस्किट व अन्य सामानों पर स्टॉल संचालक 1 से 5 रुपये तक ज्यादा लेते हैं। यात्री द्वारा तत्काल विरोध जताने पर स्टॉल कर्मचारी अतिरिक्त रकम लौटा देते हैं। शिकायत के आधार पर चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य विभाग स्टॉल संचालक से जुर्माना वसूलने के साथ एक-दो दिन स्टॉल बंद करने की सजा देता है, लेकिन यात्रियों को लाभ नहीं होता है। सूचना के अनुसार, विगत 5 मार्च को एक यात्री ने प्लेटफ...